|

बीकानेर से बड़ी ख़बर -सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

बीकानेर, 16 नवम्बर 2025।शाम करीब 7:15 बजे गंगाशहर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सूचना मिली कि घड़सीसर से आगे जयपुर–जोधपुर बायपास पुल के पास उदयरामसर की ओर रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोयब, मो. जुनैद ख़ान, इमरान और राजकुमार खड़गावत तत्काल एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुँचे।

घटनास्थल पर गंगाशहर थाना पुलिस ने पहुँचकर पूरे मामले की जाँच शुरू की। पुलिस टीम की निगरानी में मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुआयना करवाया गया और बाद में शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी
– हाजी जाकिर
– हाजी नसीम
– सोयेब भाई

असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर
राजकुमार खड़गावत,मो. जुनैद,मलंग बाबा,इमरान आदि

पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button