|

विधायक व्यास गंगाशहर निवासी तपस्विनी बहन श्रीमती तारादेवी बैद के घर संथारा अनुमोदना के लिए पहुचे

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, परम पूज्य आचार्य प्रवर महाश्रमण जी के मंगल आशीर्वाद एवं गंगाशहर में विराजित उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमलकुमार जी, समस्त सहवर्ती संतवृंद, सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी, साध्वी श्री लब्धियशा जी एवं सेवा केन्द्र में विराजित समस्त चरित्रात्माओं की सद्प्रेरणा, तपस्वी के दृढ़ मनोबल, ईच्छा शक्ति, और पारिवारिक जनों के सहयोग से गंगाशहर निवासी तपस्विनी बहन श्रीमती तारादेवी बैद धर्मपत्नी श्री विजय कुमार बैद के आज तपस्या के 64 वे दिन में संथारे का 10 वां दिन है। इस अवसर पर आज बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास , सुरेंद्र जी व्यास , जोगेंद्र शर्मा , पूर्व पार्षद बछराज नाहटा व अन्य श्रीमती तारा देवी के संथारा अनुमोदना के लिए आए। जेठानंद जी ने कहा कि आज के समय में तपस्या करना बहुत कठिन कार्य है, जबकि तारा देवी ने तपस्या व संथारा संलेखना करके स्वयं को मोक्ष प्राप्त करने का लक्ष्य किया। बछराज नाहटा ने कहा कि इस मोहल्ले में 6 संथारे पूर्व में हो चुके है। विपिन मुसरफ ने बताया कि परिवार से तेरापंथ धर्म संघ में दीक्षित उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी स्वामी(जेठ जी), शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी(ननद) , साध्वी श्री विनम्रयशा जी(जेठानी) है

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button