|

अवैध संबंधों के शक में युवक को पीटा,हुई मौत

THE BIKANER NEWS. बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में अवैध प्रेस प्रसंग के चलते एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में उसके घर गया था। प्रेमिका के पति और अन्य लोगों ने उसे पकड़ा और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।बता दें कि व्यक्ति की मौत से घबराए आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने उनमें से तीन को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल,पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मामला जसरासर थाना इलाके के बादनू गांव में सोमवार रात का है।

गांव की महिला से था अवैध संबंध
बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति 40 वर्षीय राजूराम मेघवाल गांव के नानूराम मेघवाल के खेत में काम करता था। जिसे गांव की एक महिला से अवैध प्रेम-प्रसंग था। वह सोमवार रात नशे में धुत होकर महिला से मिलने गया था। जैसे ही वह घर में घुसा,महिला का पति और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। रात में करीब दो बजे खेत में ले जाकर पेड़ से बांध दिए और जमकर पिटाई की।

बेहोश होने के बाद मुंह में पानी डाला
महिला का पति और अन्य लोगों ने राजूराम की इतनी पिटाई किया कि वह पहले बेहोश हो गया। फिर उसके मुंह में पानी डालकर होश में लाने के प्रयास किए। लेकिन वह होश में नहीं आया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह दी पुलिस को सूचना
राजूराम का शव देखकर लोगों ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

तीन लोग राउंडअप
पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को राउंडअप कर लिया है। पुलिस पक ड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुचकर तथ्य जुटाई है। पकड़े गए आरोपियों में राजूराम,मनोज और सीताराम शामिल हैं। मामले की जांच थाना अधिकारी संदीप बिश्नोई कर रहे हैं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
जानकारी मिली है कि सुबह शव को पीबीएम की मोर्चरी लाया गया। जहां थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पता चला है कि मृतक राजूराम अविवाहित था।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button