|

बीकानेर के रोहित व्यास को MNIT जयपुर से मिली पीएचडी की उपाधि, परिवार में हर्ष का माहौल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।शिक्षा के क्षेत्र में बीकानेर का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। शहर के रोहित व्यास को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर द्वारा पीएचडी (विद्या वाचस्पति) की प्रतिष्ठित उपाधि से नवाजा गया है। उनकी इस अकादमिक उपलब्धि से परिवार और इष्ट मित्रों में खुशी की लहर है।

इस विषय पर किया महत्वपूर्ण शोध

रोहित व्यास ने अपना यह महत्वपूर्ण शोध कार्य डॉ. अनूप आई. सिकरोल के कुशल निर्देशन में पूरा किया है। उनके शोध का विषय ‘एडवांसमेंट इन परफॉरमेंस बेस्ड प्लास्टिक डिज़ाइन ऑफ़ रीनफोर्ड कंक्रीट स्पेशल मोमेंट रेसिस्टिंग फ्रेम’ रहा। सिविल इंजीनियरिंग व स्ट्रक्चरल डिजाइन से जुड़े इस जटिल विषय पर किए गए उनके शोध को संस्थान द्वारा सराहा गया है और इसके सफलतापूर्वक पूरे होने पर उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई है।

शुभचिंतकों ने दी बधाइयां

युवा रोहित को पीएचडी की उपाधि मिलने पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनके पिता शंकरलाल व्यास और माता प्रेमलता व्यास सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

​इस अवसर पर डॉ. शिवांगी बिस्सा, डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, चंद्रकला, मंजू देवी, विष्णु नारायण बिस्सा, जयनारायण बिस्सा, एडवोकेट कृष्ण मुरारी व्यास, संतोष पुरोहित, एडवोकेट आनंद व्यास, डॉ. प्रेरणा व्यास, प्रभा बिस्सा, डॉ. अपूर्वा बिस्सा, एडवोकेट आकांक्षा बिस्सा, हर्षित बिस्सा, देवांश व्यास और जयंत व्यास ने उन्हें हार्दिक बधाइयां दी और उनकी इस उपलब्धि को शहर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button