ट्रक–ट्रेलर की टक्कर से व्यक्ति की मौत

बीकानेर।जसरासर थाना क्षेत्र में ट्रक–ट्रेलर की जोरदार टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा 17 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे काकड़ा बाइपास रोड पर हुआ। दुर्घटना में मृतक की पहचान हेतराम के रूप में हुई है।

मृतक के परिजन चैनाराम (निवासी काकड़ा) ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि ट्रक–ट्रेलर चालक ने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए हेतराम को सीधी टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।




































