|

कल शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 4 घंटे रहेगी बाधित

बीकानेर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम और बीकेईएसएल की ओर से शनिवार 8 अगस्त को विद्युत तंत्र के रख-रखाव के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से केवी पूगल रोड जीएसएस के मुख्य बस के आवश्यक रख-रखाव के कारण सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बड़ी संख्या में क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एमएम ग्राउंड के पीछे का क्षेत्र, ईदगाह बड़ी मस्जिद, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, नथूसर बास, भैरूजी चौक, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, गजनेर रोड, लालगढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, पूगल रोड, बंगला नगर, एफसीआई रोड, इस्लाम नगर, जैसलमेर रोड, नाल रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, करणी औद्योगिक क्षेत्र, कानासर गांव, लालगढ़, रामपुरा, एमपी कॉलोनी, रेलवे वर्कशॉप, राजीव नगर सहित कई इलाके शामिल हैं।इसके अलावा सोनगिरी कुआ, पारिक चौक, डागा चौक, पाबूबारी, जस्सूसर गेट, सीताराम गेट, नाइयों का मोहल्ला, चुना भट्टा, प्रताप बस्ती, चौखूंटी पुलिया, सुभाष रोड, पूगल बस स्टैंड, बिन्नाणी चौक, जोशीवाड़ा, भाटियों का चौक, असानियों का चौक, तेलीबाड़ा, सिक्कों का मोहल्ला, रामपुरिया कॉलेज, कसाई बाड़ा, मीट मार्केट क्षेत्र समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी

सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान चौधरी कॉलोनी, महादेव टाइल्स, रोड नंबर 5, विश्वकर्मा कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस वाली गली, वसुंधरा नगर, शिव वैली, चोपड़ा स्कूल तथा बालबाड़ी स्कूल के आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button