Breaking:-आपसी विवाद में चला चाकू,एक की मौत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में आपसी विवाद के चलते हुई चाकूबाजी की घटना में एक कि हुई मौत, अन्य घायल पीबीएम में भर्ती। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के कमला कॉलोनी की है जहां पर एक ही परिवार के लोगों में विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ा कि इस विवाद में एक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सन्नी पंवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस विवाद में भाई और मृतक सन्नी की पत्नी भी घायल हुई है जिसे ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है, विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी नही मिल पाई है,सन्नी के चाकू कैसे लगा ये कहना अभी जल्दबाजी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है






































