|

बीकानेर से बड़ी खबर: धरणीधर मंदिर रोड पर मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में धरणीधर मंदिर रोड पर आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

ख़िदमतगार ख़ादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र रमणलाल, उम्र लगभग 47 वर्ष, निवासी बीकानेर के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही गंगाशहर पुलिस के कालूराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। सामाजिक संस्थाओं से राजकुमार, रमजान भाई, हाजी जाकिर, मोहम्मद जुनैद आदि ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की सहायता की।

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है, वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button