राजस्थान प्रयोगशाला सहायक संघ बीकानेर शाखा का जिला सम्मेलन सम्पन्न

बीकानेर, 26-27 सितम्बर 2025।
राजस्थान प्रयोगशाला सहायक संघ, बीकानेर शाखा का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ।

पहले दिन विभिन्न शैक्षिक व संगठनात्मक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन का समापन इस सामूहिक हुंकार के साथ किया गया कि प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी स्तर पर प्रयोगशाला अधीक्षक का पद स्वीकृत किया जाए तथा प्रयोगशाला सहायकों की पदोन्नति की राह प्रधानाचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी तक खोली जाए। साथ ही, शिक्षा विभाग को इन मांगों से अवगत कराने की एकजुट घोषणा की गई।
चर्चा का मुख्य विषय 5वें वेतन आयोग के बाद से चली आ रही वेतन विसंगति भी रहा। प्रयोगशाला सहायकों का वेतनमान पूर्ववर्ती स्तर से एक स्केल नीचे कर दिया गया था, जिसका समाधान पिछले 20 वर्षों से लंबित है।
दूसरे दिन निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी विनय त्रिपाठी व मनोज चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। निर्विरोध रूप से अखिल पंचारिया पुनः जिलाध्यक्ष चुने गए।
नवगठित कार्यकारिणी में—
शुभम बिस्सा – जिला महामंत्री
अभिषेक महात्मा – उपाध्यक्ष
जतिन सोलंकी व शरद आचार्य को कोषाध्यक्ष , नवनीत मारू व देवाशीष चौधरी को प्रचार मंत्री व दीक्षा गुर्जर को महिला मंत्री
निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती, एकजुटता एवं आगामी प्रांतीय सम्मेलन में मांगों को प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प लिया।




































