|

बीकानेर: पुष्करणा सावा समिति द्वारा 19 जनवरी को होगा अनुदान राशि का वितरण और सावा कार्यालय का उद्घाटन

THE BIKANER NEWS:बीकानेर, 17 जनवरी। शिव शक्ति साधना पीठ, गोकुल (बीकानेर) में आज पुष्करणा सावा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पिछले सावे की समीक्षा और आगामी सावे की तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

19 जनवरी को होगा राशि का वितरण

बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 फरवरी 2024 को ‘परकोटा एक छत’ घोषित किए जाने के तहत जो सामूहिक विवाह संपन्न हुए थे, उन नवविवाहित कन्याओं को अनुदान राशि वितरित की जाएगी। इसके साथ ही संस्था द्वारा देय ₹4000 की राशि का भी वितरण किया जाएगा।

​यह कार्यक्रम 19 जनवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे, सूरदासानी बगीची, गोकुल सर्किल, बीकानेर में आयोजित होगा।

आगामी सावे के लिए कार्यालय का उद्घाटन

समिति ने बताया कि आगामी 10 फरवरी 2026 को होने वाले ‘पुष्करणा सामूहिक सावे’ की तैयारियों को गति देने के लिए सावा कार्यालय का उद्घाटन भी 19 जनवरी 2026 को ही सूरदासानी बगीची में किया जाएगा।

ये रहेंगे मुख्य अतिथि

19 जनवरी को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगल किशोर (पुजारी बाबा) राजेश चूरा सहित शहर के कई गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

बैठक का संचालन

आज आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार व्यास ने की, जबकि मंच संचालन अनिल पुरोहित मुकेश द्वारा किया गया। बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों ने अपने विचार रखे और आगामी आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button