|

करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पुत्र नत्थूराम सारण सुबह करीब 9 बजे गांव के जीएसएस के पास बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।


घटना के बाद परिजन व ग्रामीण उसे तत्काल उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल देवाराम ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button