|

राजस्थान महिला कल्याण मंडल बीकानेर का स्वर्ण जयंती महोत्सव हुआ आयोजित

राजस्थान महिला कल्याण मंडल बीकानेर द्वारा संस्थान का पचासवां स्थापना दिवस (स्वर्ण जयंती समारोह) बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्सवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह विशेष अवसर संस्था की सामाजिक सेवाओं की पचास वर्षों की समर्पित यात्रा का प्रतीक बनकर सामने आया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे गीगासर के सरपंच श्री अर्जुन राम जी तथा मोनार्क रेजिडेंसी परिवार से श्री सुरेंद्र जी अज़ाडीवाल, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। दीप प्रज्वलन कर व बाऊजी की प्रतिमा को माला अर्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात केक काटा गया और पौधारोपण कर पर्यावरण-संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार ने संस्था के 50 वर्षों के गोरवमई यात्रा के बारे मे सभी को अवगत करवाया व संस्था के संस्थापक स्व श्री सागरमल जी कोशिक (बाऊजी)के द्वारा बनाई गई संस्था के उद्भव पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथियों ने अपने संबोधन में संस्था के सेवा-भावपूर्ण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान महिला कल्याण मंडल जैसे संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सशक्त माध्यम हैं। जिस प्रकार संस्था बीकानेर जिले मे धरातल पर बाल संरक्षण व बाल अधिकारों को लेकर कार्य कर रही है और बच्चो को सुरक्षा व न्याय दिलाने हेतु प्रयत्नशील है ,उनका कार्य काबिले तारीफ है । संस्था के बाबूलाल ईनखिया ,पिंकी जनागल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी ने संस्था के कार्यों को सराहते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button