ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है।

इस संबंध में गुसांईसर निवासी रतनलाल पुत्र मानाराम जाट ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि भगवान सिंह चारण, विष्णु चारण, मनीराम सारण और ओमप्रकाश गोदारा ने एकराय होकर उसके भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी सुषमा कुमारी द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


































