|

बीकानेर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का बड़ा खेल: सास-बहू को डराकर ठगे 48 लाख, पुलिस ने बैंगलौर से दबोचा, 38 लाख बरामद

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर में साइबर ठगों द्वारा ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लाखों की ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीछवाल थाना क्षेत्र की रहने वाली सास-बहू को झूठी कार्रवाई का डर दिखाकर और डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) का झांसा देकर 48 लाख रुपये ठग लिए गए।

​पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। साइबर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कर्नाटक के बैंगलौर से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण:

जानकारी के अनुसार, पीड़ितों को किसी कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी गई थी। ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल के जरिए कथित तौर पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा और डर का माहौल बनाकर 48 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस की कार्रवाई:

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थानाधिकारी रमेश सर्वटा (Ramesh Sarvata) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की टीम बैंगलौर पहुंची और वहां से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

बरामदगी:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 38 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं, जो कि एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button