|

नयाशहर थाना क्षेत्र में युवक के साथ हुई लूट की वारदात

नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ लूट की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार युवक दीपक सुबह 5 बजे काम पर जा रहा था। तभी अज्ञात युवकों ने सेटेलाइट हॉस्पिटल के पास बदमाशों ने रास्ता रोका और नकदी छीन ली। घटना के बाद युवक ने किसी तरह मौके से भागकर पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं तथा आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

पीड़ित युवक का कहना है कि दो से तीन की संख्या में रहे बदमाश बाइक पर आए थे और अचानक हमला कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

आए दिन इस क्षेत्र में होती है आपराधिक घटनाएं

जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है।रात के समय यहां नशा भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है।ये लूटपाट की घटनाएं नशे वे कारण ही होती है।लगातार हो रही लूटपाट और छीना झपटी की घटनाओं से निवासियों में तो भय का माहौल है ही साथ ही राहगीरों को भी इस क्षेत्र में भय का माहौल रहता है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और देर रात गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button