राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर प्रतापसिंह को सौंपा ज्ञापन

जैसलमेर। कैलाश बिस्सा। भारत मुक्ति मोर्चा जैसलमेर द्वारा बहुजननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.वामन मेश्राम के आव्हान पर जैसलमेर जिले में महामहिम राष्ट्रपति नई दिल्ली के नाम जिला कलक्टर जैसलमेर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन , जेल भरो आंदोलन एवं जन आक्रोश रैली के प्रथम चरण के तहत सभी चुनाओं में ईवीएम मशीन को हटा कर बैलेट पेपर लागू करने , पिछडे वर्ग ओबीसी के साथ सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना करवाने के पक्ष में, आदिवासियों पर हो रहे अन्याय के विरोध में , धर्मांतरित आदिवासी एवं ईसाइयों के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में , मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकार सुरक्षा व मुस्लिम समुदाय पर हो रहे मॉब लिंचिंग के विरोध में , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण तत्काल लागू किए जाने के पक्ष में,बहुजन समाज से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दों के लिए सरकार और जिला प्रशासन यंत्रणा को इन मुद्दों पर ध्यान देकर इसका तुरंत समाधान करवाने के सम्बन्ध में जिला कलक्टर के माध्यम से मुद्दे रखे गए । इस अवसर पर भारत मुक्ति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रभारी शिवदानाराम राठौड़ , भारत मुक्ति मोर्चा जैसलमेर के जिलाध्यक्ष बजरंगाराम परिहार , भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जैसलमेर के संयोजक केशराराम बारूपाल , जयराम बारुपाल, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामचंद्र लीलड उपस्थित रहे ।





































