|

सियाणा भैरव मेले में सेवा के लिए देखादेखा मंडल रवाना

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, सियाणा भैरव मेले में सेवा के लिए देखादेखा मंडल रवाना

ऋषिपंचमी के शुभ अवसर पर देखादेखा मंडल सियाणा भैरव मेले में सेवा के लिए नत्थूसर गेट स्थित नृसिंह भैरव मंदिर एवं सूरदासाणी बगेची के भैरुनाथ मंदिर में प्रसाद कर के सियाणा मेले में सेवा हेतु रवाना हुआ। मंडल सदस्य मनमोहन व्यास एवं पुनीत रंगा ने मंडल को ध्वजा फहरा कर रवाना किया।
मंडल के पुनीत रंगा ने बताया कि सियाणा भैरव मेले में देखादेखा मंडल द्वारा पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए जल, चाय, पोहा, जलेबी, कोफ्ता आदि नाश्ते तथा मेड़िसिन की सेवा मुहैया करायेगा।
मंडल रवानगी के समय श्रीकांत, चन्द्रप्रकाश, गिरिराज ओझा, विजय किराडू, पुरुषोतम जोशी, ओम प्रकाश स्वामी, अजय ओझा, सुरेश पुरोहित, चन्द्रप्रकाश, भुवनेश ओझा, कमल पुरोहित, राजा ओझा, मनोज ओझा, मोनू सुथार, बृजेश मारू, अशोक पंचारिया, लक्ष्मण जोशी, उमा शंकर मुथा आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button