|

बीकानेर: नई मेडिसिन विंग में फंसा नर्सिंग कर्मी, दरवाजा काटकर निकाला गया

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। नव-निर्मित सीएम मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर कमरे में ही लॉक हो गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजे का हैंडल काटकर उन्हें बाहर निकाला गया।


जानकारी के अनुसार, सेकंड फ्लोर के सी-वार्ड में ड्यूटी कर रहे नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र धारीवाल किसी काम से साइड रूम में गए थे। इसी दौरान दरवाजे का ऑटो-लॉक लग गया और वे अंदर ही फंस गए।
दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने अपने साथियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। करीब दो घंटे तक उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए गए। मामला ड्यूटी डीपी पगलसिया तक पहुंचा, जिसके बाद कारपेंटर को मौके पर बुलाया गया।


कारपेंटर ने दरवाजे का हैंडल काटकर रास्ता बनाया, जिसके बाद नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र धारीवाल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद मेडिसिन विंग के ऑटो-लॉक सिस्टम और दरवाजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button