Bikaner:-कल शहर के कई इलाकों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार, 15 जनवरी को विद्युत तंत्र के रख-रखाव और पेड़ों की छंटाई के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकानेर डिस्कॉम के अनुसार, जीएसएस और फीडर के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।

प्रमुख रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र:
समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
- आर.सी.पी. कॉलोनी, बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल।
- रीको कॉलोनी, 10वीं बटालियन, पंप हाउस, कृषि मंडी, रोडवेज, सागर होटल।
- उर्मुल डेयरी, वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस, करणी सिंह स्टेडियम, समता नगर (सेक्टर-सी और सामान्य)।
- करणी नगर (सेक्टर ए, बी, डी और ई), आर.ए.सी. कॉलोनी।
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
- सुदर्शना नगर, साईं बाबा मंदिर क्षेत्र।
- बंगला नगर (धर्मकांटा के पास, चुंगी के पास, शिव मंदिर के पास)।
- ईंट मंडी (जैसलमेर रोड), सामुदायिक भवन (एमडीवी कॉलोनी के पास)।
- एमडीवी कॉलोनी (सेक्टर ए, बी) और रामदेव पार्क के आसपास का क्षेत्र।
समय: सुबह 10:00 बजे से सुबह 11:30 बजे तक
बीज प्लांट, चट्टा फैक्ट्री के पीछे, उस्मान पापड़ और आसपास का क्षेत्र।
रामप्रताप भवन, दीपजी की बावड़ी, गली नंबर 2, चौधरी कारखाना।





































