बीकानेर मे जल्द ही दौड़ेगी 75 ई-बसें,गोचर भूमि पर तेजी से हो रहा है मुख्य बस डिपो का निर्माण,देशनोक और कोडमदेसर तक होगा सफर; जनवरी में तय होंगे रूट

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर :-बीकानेर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी (MGSU) के सामने गोचर भूमि में 5 हेक्टेयर जमीन बन रहे बस डिपो पर से जल्द ही दौड़ेगी बसे,तेजी से हो रहा है कार्य जिसके बाद बीकानेर के शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था हाईटेक होगी,

आपको बता दे की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बीकानेर को 75 इलेक्ट्रिक बसें मिलने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम ने इन बसों के संचालन के लिए ‘चार्टर्ड स्पीड’ नाम की फर्म के साथ एग्रीमेंट साइन कर लिया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 के मध्य तक ये बसें बीकानेर की सड़कों पर दौड़ना शुरू कर देंगी।
शहर से बाहर तक होगा दायरा
बीडीए (बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी) बनने के बाद ई-बसों का दायरा सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहेगा। नई योजना के तहत ये बसें शहर से बाहर देशनोक, सेरुणा, कोडमदेसर, नाल और बीछवाल जैसे प्रमुख धार्मिक और औद्योगिक क्षेत्रों तक भी चलाई जाएंगी। इससे रूरल और अर्बन कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बसों के रूट का अंतिम फैसला जनवरी माह में होने वाले सर्वे के बाद लिया जाएगा।
MGSU के पास बनेगा मुख्य बस डिपो
ई-बसों के संचालन और मेंटेनेंस के लिए महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी (MGSU) के सामने गोचर भूमि में 5 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है।
यहीं पर सिविल स्टैंड और चार्जिंग पॉइंट बनाए जाएंगे।
बसें पूरी रात चार्ज होकर सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक अपने रूट पर चलेंगी।
रात में बसें वापस इसी डिपो में खड़ी होंगी।
प्रदूषण से मिलेगी राहत, हट सकते हैं पुराने ऑटो
इन ई-बसों के आने से शहर में प्रदूषण का स्तर कम होगा। रिपोर्ट के अनुसार, शहर में प्रदूषण फैला रहे पुराने हो चुके ऑटो को हटाया जा सकता है। ट्रैफिक सर्वे की रिपोर्ट इस महीने आने की उम्मीद है, जिसके बाद ट्रैफिक सुधार और नए रूट को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
खास बातें एक नजर में:
कुल बसें: 75 इलेक्ट्रिक बसें
संचालन समय: सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक
फर्म: चार्टर्ड स्पीड (प्राइवेट फर्म द्वारा संचालन)
बजट: केंद्र सरकार ने देश भर में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 983.75 करोड़ रुपये और बसों की खरीद के लिए 1310 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।




































