|

बीकानेर:- बस की मोटरसाइकिल से भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत,मौके पर भारी भीड़

THE BIKANER NEWS:-बबीकानेर शहर में नोखा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों को तुरंत PBM अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे की भी मौत होने की सूचना मिली है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस तेज रफ्तार में नोखा रोड से आ रही थी, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ भी जानकारी मिल रही है
सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनो मृतक भीनासर निवासी बताये जा रहे है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नोखा रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता है।

हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button