|

नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जम्भेश्वर नगर, प्रताप बाती, भाटों का बास में एक साथ छापेमारी,मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, आज सुबह करीब 6:30 बजे नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के लिए कुख्यात इलाकों — जम्भेश्वर नगर, प्रताप बाती, भाटों का बास में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई, जिसमें भवन दापयेत, SHO नयाशहर, SHO उसरसर, गंगाशहर, एमपी नगर, कोटगेट, बीछवाल और कोलायत थानों की टीमें शामिल थीं। कार्रवाई में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की भी सहायता ली गई।

पुलिस ने मौके से 3 बाइक, एक स्कॉर्पियो वाहन, एमडी (नशे का पदार्थ) और हजारों रुपए नकद बरामद किए हैं।
इस दौरान 4 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट के तहत दो प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नयाशहर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button