|

36 साल पहले मूंधड़ा परिवार ने जिला अस्पताल के लिए जमीन व भवन किया था दान,अब 1 करोड़ रुपये से प्रतीक्षालय और मुख्य द्वार का होगा निर्माण

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,बीकानेर, 19 अगस्त। बीकानेर के भामाशाह गिरधर दास मूंधड़ा परिवार एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में एक करोड रुपये से विकास कार्य करवाएगा। इस संबंध में मूंधड़ा परिवार के सदस्यों ने अस्पताल का भ्रमण किया और अस्पताल में व्यवस्थाओं व मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में एक करोड रुपये की लागत से तीन हजार स्क्वायर फिट क्षेत्र में प्रतीक्षालय, स्वागत कक्ष और भव्य प्रवेश द्वार बनाने के साथ सौंदर्यकरण कार्य करवाए जाने की सहमति जताई। अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि अस्पताल भवन के पुराना होने और आवश्यकता अनुसार प्रतीक्षालय की कमी थी। नया प्रतीक्षालय और स्वागत कक्ष मिलने से अस्पताल में आने वाले वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों को विशेष सुविधा मिलेगी। पूर्व मे विधायक जेठानन्द व्यास ने मूंधड़ा परिवार से जिला अस्पताल में विकास कार्य करवाने हेतु आग्रह किया था। इसी क्रम मे मूंधड़ा परिवार के उद्योगपति शशि मोहन मूंधड़ा एवं अमिताभ मूंधड़ा ने विकास कार्य करवाने हेतु अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान मूंधड़ा परिवार के सदस्यों ने अस्पताल की प्रगति एवं चल रहे विकास कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने मूंधडा परिवार का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं 36 साल पहले किए गए लोककल्याणकारी व परोपकारी सामाजिक सरोकार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने विगत वर्षों में अस्पताल मे हुए क्रमिक विकास और भविष्य के विस्तार व विकास की योजनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया। आगंतुकों ने जिला अस्पताल को अधिकाधिक योगदान देने और दिलाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि 36 साल पहले देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माता कंपनी के मालिक एवं उद्योगपति स्व. सेठ गिरधरदास मूंधडा परिवार के माधोदास मूंधडा ने अपनी माता श्रीमती सूरज देवी की याद में 12 बीघा जमीन दान की थी जिस पर 50 बैड का सैटेलाइट अस्पताल का निर्माण करवाया था। इसका उद्घाटन 27 अक्टूबर 1994 को हुआ था। तत्पश्चात 1997 में इसकी बैड क्षमता बढाकर 100 बैड कर दी गई थी एवं 2007 मे इसे जिला अस्पताल का दर्जा दे दिया गया था। उस समय मूंधडा परिवार के द्वारा करवाया गया लोककल्याणकारी एवं परोपकारी कार्य ने सामाजिक सरोकारों मे एक मिसाल कायम की थी। यह अस्पताल बीकानेर में सरकारी क्षेत्र मे पीबीएम अस्पताल के पश्चात दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल है जो रोजाना दो हजार से ज्यादा लोगों को आउटडोर, इनडोर, ऑपरेशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं की सुविधा प्रदान करता है।
इस दौरान नर्सिंग अधीक्षक नरेंद्र यादव, सीए विनोद दम्माणी, जुगल पारीक, नर्सिंग इंचार्ज अमित वशिष्ठ, महावीर स्वामी, आशीष स्वामी, भगवान सहाय आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button