|

बीकानेर में युवक को जहर देकर मारने की कोशिश, पत्नी समेत तीन पर मामला दर्ज

बीकानेर। बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में युवक को कथित रूप से जहर देकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक की पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बंगला नगर निवासी करणाराम गेधर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पुत्र श्याम सुन्दर का विवाह करीब दो माह पूर्व कोलायत क्षेत्र के माधोगढ़ निवासी भगवती के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पत्नी का व्यवहार विवादपूर्ण था और वह लगातार झगड़ा करती थी।परिवादी ने आरोप लगाया कि 22 मई को उसकी पुत्रवधू ने अपने कथित साथियों मानक और हरी के साथ मिलकर उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से सब्जी में जहरीला पदार्थ मिला दिया।

भोजन करने के बाद श्याम सुन्दर की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि परिवारजनों को पुत्रवधू के मोबाइल फोन में मानक और हरी के साथ हुई चैटिंग मिली, जिसमें युवक को नुकसान पहुंचाने संबंधी बातचीत होने का दावा किया गया है। परिवादी ने चैटिंग के स्क्रीनशॉट और अस्पताल से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई रतनाराम को सौंपी गई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button