शहर के इस थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला


बीकानेर। शहर के आरसीपी कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आरसीपी कॉलोनी निवासी शक्तिसिंह ने बताया कि उसके भतीजे भवानी शंकर (22 वर्ष) ने 24 मार्च की रात करीब 12 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार, घटना का पता तब चला जब युवक के दादा ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। उन्होंने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





































