बड़ी खबर:-बीकानेर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 3 की मौत,1 गंभीर


THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। बीकानेर के घड़सीसर स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर दो लोगों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की बात सामने आ रही है। इस दौरान पास ही मौजूद दो अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इसी आपाधापी में चारों लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। थानाधिकारी गणेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थिति का जायजा लिया। घटना के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस जुटा रही तथ्य
पुलिस की टीम मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटा रही है। हादसे के असली कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की विस्तृत पड़ताल जारी है।





































