बीकानेर:-हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर,बीकानेर और दिल्ली के बीच हवाई सेवा में विस्तार,पूरे हप्ते संचालित होगी फ्लाइट


THE BIKANER NEWS:बीकानेर। बीकानेर के नाल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 9 नवंबर से बीकानेर और दिल्ली के बीच हवाई सेवा में विस्तार होने जा रहा है। अब यात्रियों को सुबह सीधी फ्लाइट के साथ शाम को वाया जयपुर दिल्ली पहुंचने की सुविधा भी मिलेगी।


जानकारी के अनुसार, सुबह की फ्लाइट सातों दिन संचालित होगी, जबकि शाम की वाया जयपुर फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को उपलब्ध रहेगी। तकनीकी कारणों के चलते 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक स्थगित रही शाम की फ्लाइट को दोबारा शुरू किया जा रहा है।
यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
सुबह की सीधी फ्लाइट (सातों दिन)
दिल्ली से सुबह 8:25 बजे रवाना होकर 9:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
बीकानेर से सुबह 10:10 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
शाम की वाया जयपुर फ्लाइट (सोमवार और गुरुवार)
दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर 3:15 बजे जयपुर पहुंचेगी।
जयपुर से 3:40 बजे उड़ान भरकर शाम 4:55 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
बीकानेर से शाम 5:20 बजे रवाना होकर 6:35 बजे जयपुर पहुंचेगी।
जयपुर से शाम 7 बजे उड़ान भरकर रात 8:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
स्टेशन मैनेजर प्रकाशचंद के अनुसार, इस फ्लाइट का नया शेड्यूल 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।
इस नई व्यवस्था से बीकानेर के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर सोमवार और गुरुवार को वाया जयपुर हवाई सफर की सुविधा मिलने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।




































