जैसलमेर:- अवैध रूप से संचालित मांस, मछली और मीट की दुकान पर कार्रवाई करते हुए की सीज


THE BIKANER NEWS:-जैसलमेर: नगर परिषद आयुक्त श्री पवन कुमार ने जानकारी दी कि मुख्य मार्ग तिराहे पर स्थित इस दुकान के संचालन को बंद करने के लिए कई बार मौखिक रूप से निर्देश दिए गए थे, लेकिन अवहेलना जारी रही। यह दुकान स्वर्णनगरी के पर्यटन और सौंदर्यकरण को प्रभावित कर रही थी, जिसके चलते राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत यह सीजिंग कार्रवाई की गई।


अतिक्रमण प्रभारी श्री हंसराज ने आमजन से अपील की है कि नगर परिषद क्षेत्र में अवैध मीट या मांस की दुकानें संचालित न करें, अन्यथा नियमानुसार सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नगर परिषद की जमीन पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण न करने की भी चेतावनी दी गई है।
इस कार्रवाई के दौरान श्री चूनाराम चौधरी, श्री नरेशपाल सिंह, श्री गायड़सिंह सहित अतिक्रमण टीम और सफाई कर्मी मौजूद रहे।




































