|

बीकानेर: हल्दीराम प्याऊ के पास एंबुलेंस और कार की आमने-सामने भिड़ंत,दो घायल

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के हल्दीराम प्याऊ के पास बुधवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर कई मीटर दूर जा गिरी। हादसे में कार और एंबुलेंस दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में एंबुलेंस चालक और कार चालक घायल हो गए। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार जोधपुर नंबर की बताई जा रही है। वहीं, प्रथम दृष्टया कार चालक के शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button