नथूसर गेट पर नगर निगम के कचरा वाहन का कहर,बैंक कर्मचारी आचार्य गंभीर घायल


बीकानेर। शहर के नथूसर गेट क्षेत्र में नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारी केशव दत्ता आचार्य गंभीर रूप से चोटिल हो गए।जानकारी के अनुसार हादसे में आचार्य के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।





































