|

पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के पास से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर। शहर के पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित ट्रॉमा सेंटर के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुलजार बस्ती (सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र) निवासी मोहम्मद यासिन (23 वर्ष) पुत्र श्री सुलेमान ने सदर थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

​पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 09:10 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल (नंबर: RJ 07 TS 7206) पीबीएम अस्पताल बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा, तो बाइक वहां से गायब थी। कोई अज्ञात व्यक्ति वाहन चोरी कर ले गया।

​सदर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश शुरू कर दी है तथा सभी संबंधित थाना क्षेत्रों को सूचित कर वाहन की खोजबीन के निर्देश दिए हैं। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button