|

बीकानेर:-ढाबे पर फंदे से लटकता मिला ढाबा संचालक,मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर | शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीछवाल फिल्टर प्लांट के पास स्थित एक ढाबे पर ढाबा मालिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय सेवा संस्थान मौके पर पहुंचे।

​आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

​मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंचे सेवादारों और पुलिस ने शव को नीचे उतारकर तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्राम्‍मा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मुआयना करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान राकेश कुमार पुत्र वेदानंद (उम्र करीब 56 वर्ष), निवासी – पवारसर कुएं के पास, बीकानेर के रूप में हुई है।

​खिदमतगार और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार रहे मौजूद

​घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार अपनी एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में सहायता करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी तक पहुंचाया।

​पुलिस जांच शुरू

​सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button