|

बीकानेर:-जस्सूसर गेट क्षेत्र के घर में दिनदहाड़े चोरी: बच्चों को डरा-धमकाकर नगदी ले उड़ा युवक,सीसीटीवी में आया नजर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर |शहर के जस्सूसर गेट के अंदर रामा भवन के पास वाली गली में एक गरीब मजदूर परिवार के घर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर ने घर में अकेले मौजूद छोटे बच्चों को डरा-धमकाकर और उनके साथ मारपीट कर घर से नगदी पार कर ली। घटना के समय गरीब दंपति मजदूरी करने गए हुए थे।

​बच्चों को बनाया डरा-धमकाकर निशाना

​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मजदूर दंपति रोजाना की तरह मजदूरी करने घर से बाहर गए हुए थे। घर में केवल छोटे बच्चे ही मौजूद थे। इसी दौरान करीब 20 वर्ष का एक युवक घर में घुसा और बच्चों को डरा-धमकाकर तथा मारपीट कर घर में रखी नगदी चुरा ली।

​सफाईकर्मियों ने किया पीछा, पर आरोपी हुआ फरार

​चोर की हरकत और बच्चों के शोर मचाने पर नीचे गली में मौजूद सफाईकर्मियों ने तुरंत सतर्क होकर चोर का पीछा किया, लेकिन शातिर चोर मौके से भागने में सफल रहा और हाथ नहीं लगा।

​कांग्रेस नेता अरुण व्यास पहुंचे मौके पर, पुलिस ने किया मुआयना

​घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता अरुण व्यास तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने इस गंभीर मामले को लेकर नयाशहर थानाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मौका मुआयना किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button