विप्र फाउंडेशन जॉन 1बी की जिला कार्यकारिणी घोषित

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन जोन 1बी की बीकानेर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष धंसुख सारस्वत की सहमति तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री धीरज शर्मा एवं जोन 1बी प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष जोशी ने नई कार्यकारिणी घोषित की।घोषित कार्यकारिणी में भवानी शंकर जाजड़ा को संगठन महामंत्री तथा सुरेंद्र ओझा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ये बने उपाध्यक्षडॉ. दिनेश कुमार चुरा, डॉ. संजय शर्मा, रामकुमार व्यास, राकेश वैद्य और ललित नारायण पुरोहित को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति- संयुक्त महामंत्री: शिवनारायण गौतम एवं अमित व्यास- सचिव: जुगेश सेवग, अवधेश शर्मा, शिवचरण शर्मा, सोहन सिंह राजपुरोहित एवं हिमांशु दाधीच- संगठन मंत्री: सुभाष पुरोहित, कैलाश सारस्वत एवं अजय व्यास- कोषाध्यक्ष: रूपचंद सारस्वत- कार्यालय मंत्री: विजय श्रीमाली- प्रवक्ता: महेश उपाध्यायसंगठन की गतिविधियों को गति देने पर जोरजिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्देशित किया कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ विप्र फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों को बीकानेर जिले में संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों के विस्तार के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया।नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिले में विप्र फाउंडेशन की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





































