|

खेजड़ली में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, डॉ. जगदीश नारायण ओझा ने किया पत्र वाचन

THE BIKANER NEWS:-जोधपुर/खेजड़ली: जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर और गुरु जंभेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोधपीठ के संयुक्त तत्वावधान में खेजड़ली शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। यह आयोजन 20, 21 और 22 सितंबर तक चला, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के विविध आयामों पर मंथन किया गया।

​इस प्रतिष्ठित संगोष्ठी के अवसर पर डॉ. जगदीश नारायण ओझा ने अपनी विशेष सहभागिता दर्ज कराते हुए “गुरु जांभोजी का पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान” विषय पर अपना महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रस्तुत किया।

​डॉ. ओझा ने अपने पत्र वाचन के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति गुरु जांभोजी की ऐतिहासिक व दूरगामी सोच को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरु जांभोजी द्वारा दिए गए सिद्धांत और शिक्षाएं आज के वैश्विक पर्यावरण संकट के दौर में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के कई विद्वानों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया तथा खेजड़ली के बलिदान को याद करते हुए पर्यावरण चेतना का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button