हावड़ा के लिलुआ में 53वां श्री रामदेव जी महाराज वार्षिक महोत्सव, आज बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक “कान्हा बीकानेरी” देगे भजनों की प्रस्तुति






THE BIKANER NEWS: पश्चिम बंगाल:-^हावड़ा। लिलुआ स्थित पुष्करणा ब्रह्म बगीचा, 17 रवींद्र सरणी में श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल की ओर से श्री रामदेव जी महाराज का 53वां वार्षिक महोत्सव ‘चालों लिलुआ धाम’ श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। 13 सितंबर से शुरू हुआ यह महोत्सव 22 सितंबर 2026 तक चलेगा।
महोत्सव के तहत 20 सितंबर रविवार को दोपहर 1 बजे 11 दंपतियों द्वारा सामूहिक अभिषेक किया जाएगा। शाम 7:30 बजे बाबा की आरती होगी। इसके बाद रात 8:30 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक कान्हा बीकानेरी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
वहीं 21 सितंबर सोमवार को शाम 5:30 बजे से हैदराबाद के भजन गायक सुशील गोपाल जी बजाज भजनों की प्रस्तुति देंगे। रात 7:30 बजे बाबा की ज्योत एवं भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद रात 10:30 बजे से सुबह 5 बजे तक नागपुर के राजेन्द्र शर्मा और नेतल शर्मा बाबा की जीवन गाथा (जुम्मा) प्रस्तुत करेंगे।
महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल के अध्यक्ष सुशील जी पुरोहित, सचिव राजेश कुमार पुरोहित और कोषाध्यक्ष घनश्याम व्यास के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही हैं। वहीं मेला कमेटी-2026 के अध्यक्ष किशन भोजक, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार भूतड़ा, जनसम्पर्क अधिकारी महेश आचार्या और सचिव राजेन्द्र पुरोहित सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाल रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन, ज्योत, भंडारा और बाबा की जीवन गाथा जैसे विभिन्न आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।





































