|

राजस्थान में बारिश का दौर जारी,इन 22 जिलों में आज अलर्ट; तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट

THE BIKANER NEWS:;जयपुर/बीकानेर। राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, 19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।


22 जिलों में बारिश का अलर्ट
19 सितंबर को जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली और सिरोही सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


डूंगरपुर-बांसवाड़ा में भारी बारिश
पिछले बारिश के दौर में दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भी गिरावट आई है।
कोलायत में भी बरसे बादल
बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र में भी करीब 3 इंच बारिश दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इससे पश्चिमी राजस्थान में भी कई स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिला।


मानसून की विदाई के संकेत
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।
लगातार बारिश के कारण राजस्थान में दिन के तापमान में कई स्थानों पर 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button