|

राजस्थान में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 29 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजस्थान में बारिश का दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को भरतपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलीं। मौसम में आए बदलाव के चलते जयपुर, दौसा समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार आज चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जोधपुर, जालोर और बाड़मेर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में आगामी दिनों में होने वाली बारिश से पश्चिमी राजस्थान के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button