|

निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद रवाना,सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की पहल : मरीज के साथ एक परिजन की यात्रा, ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के तहत 50 मरीजों को निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद स्थित के.डी. अस्पताल रवाना किया गया । सूरत के भामाशाह श्री किशनलाल अग्रवाल एवं मनीष पुरोहित नटसा ने हरी झंडी दिखाकर मरीजों को बीकानेर रेल्वे स्टेशन से रवाना किया गया ।


फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण करवाया जाता है। इस सेवा के तहत मरीज के साथ उसके एक परिजन को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है । अहमदाबाद में मरीज और उसके साथ जाने वाले परिजन के रहने, खाने-पीने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं भी ट्रस्ट की ओर से निशुल्क प्रदान की जाती हैं ।
फाउंडेशन की इस पहल के माध्यम से अब तक 117 मरीजों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण करवाया जा चुका है । इस सेवा से ऐसे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल रही है, जो आर्थिक कारणों से घुटना प्रत्यारोपण जैसी महंगी चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते ।
रवाना होते समय छलकी मरीजों की आंखें, बोले- यह मदद जीवनभर याद रहेगी
अहमदाबाद रवाना होने से पहले मरीजों ने सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया । मरीजों ने कहा कि घुटनों के दर्द के कारण लंबे समय से चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी और आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि महंगा ऑपरेशन करवा सकें। फाउंडेशन ने निशुल्क उपचार की जिम्मेदारी लेकर हमारे लिए बड़ी राहत का काम किया है ।
कई मरीजों ने भावुक होकर कहा कि सिर्फ ऑपरेशन ही नहीं, बल्कि हमारे साथ एक परिजन को भी यात्रा, रहने और भोजन की निशुल्क सुविधा देना फाउंडेशन की संवेदनशीलता को दर्शाता है । मरीजों ने कहा कि इस सहयोग को वे जीवनभर याद रखेंगे और स्वस्थ होकर लौटने की उम्मीद के साथ अहमदाबाद जा रहे हैं ।
मरीजों एवं उनके परिजनों ने फाउंडेशन से जुड़े सभी भामाशाहों और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए की जा रही ऐसी सेवा वास्तव में मानवता की मिसाल है ।
इस अवसर पर संतोष आसोपा, पवन पचीसिया, फिजियोथेरेपिस्ट भवानी, राजेश आसोपा, ऋषिराज रामावत आदि उपस्थित हुए |

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button