|

कोटगेट थाना क्षेत्र के इस मार्केट की दुकान में लगी आग,सामान हुआ जलकर राख

बीकानेर। कोटगेट स्थित बाबूजी प्लाजा मार्केट में बुधवार रात एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें नजर आने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही मार्केट और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।घटना की सूचना मिलने पर दुकानदार को भी मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण एसी में आई तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।आग की घटना में दुकान का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया और आसपास की दुकानों को संभावित बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button