|

बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पुष्करणा कन्या छात्रावास के उद्घाटन का दिया आमंत्रण

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तावित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पूर्व आज बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुष्करणा कन्या छात्रावास के उद्घाटन के लिए आत्मीय आमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस महत्वपूर्ण सामाजिक पहल पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए उद्घाटन को लेकर संवेदनशीलता दिखाई। इससे समाज के लोगों में नई उम्मीद और उत्साह का माहौल बना है।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य दुर्गाशंकर आचार्य, पुष्टिकर सेवा परिषद के नरेंद्र आचार्य (लाल जी), गणेश आचार्य तथा विफा संरक्षक नंदकिशोर गालरिया भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा, संस्कार और समाज की प्रगति के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। अब समाज को मुख्यमंत्री के बीकानेर प्रवास के दौरान छात्रावास के उद्घाटन की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button