|

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में बढ़ते पेपर लीक मामलों पर बड़ा फैसला लेते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सरकार ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button