|

होटल से दो विदेशी महिलाएं हिरासत में, प्रदेशभर में संदिग्ध नेटवर्क पर एजेंसियों का बड़ा अभियान

राजस्थान में विदेशी महिलाओं के जरिए संचालित किए जा रहे कथित अनैतिक गतिविधियों के नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। मंगलवार को नागौर शहर के एक होटल में संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सखी सेंटर भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई डेगाना में पहले पकड़ी गई एक विदेशी महिला से पूछताछ के दौरान मिले अहम इनपुट के आधार पर की गई। केंद्रीय एजेंसियों से मिले सुराग के बाद खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।जांच एजेंसियों के अनुसार, डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी, जयपुर, भीलवाड़ा, सिरोही समेत कई जिलों में संदिग्ध विदेशी महिलाओं की पहचान कर जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नागौर के एक होटल में दबिश देकर दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया।अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर प्रदेश के अन्य संभावित ठिकानों की भी जांच जारी है और जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button