|

बड़ी खबर:-पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनकर बैठा ‘पटवारी’ गिरफ्तार, SOG को थी लंबे समय से तलाश

THE BIKANER NEWS:-(बीकानेर), 15 जुलाई। बीकानेर जिले के नोखा थाना पुलिस ने पटवारी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुलसीराम विश्नोई के रूप में हुई है, जिसकी तलाश स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) लंबे समय से कर रही थी।


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पटवारी भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तुलसीराम स्वयं भी एक पटवारी के पद पर कार्यरत था, लेकिन इसके बावजूद उसने भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया।


यह कार्रवाई बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन में की गई। नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस भर्ती फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button