|

नोखा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समितियां बनी भ्रष्टाचार का अड्डा वभ्रष्ट अधिकारियों की संरक्षण स्थली:-सुशीला रामेश्वर डूडी(विधायक)

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, नोखा विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियां नोखा व पांचू में ग्रामविकास
अधिकारियों व सरपंचों से विकास अधिकारी खुलेआम कमीशन मांग रहे हैं। कमीशन नहीं देने
पर राज्य सरकार से संरक्षण प्राप्त इन पंचायत समितियों के भ्रष्ट विकास अधिकारी जिले के
उच्चाधिरियों की शह पर ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों व कार्मिकों को अपना
निशाना बना रहे हैं। अपने राज्य सेवा का अधिकारी होने का रसूख दिखाकर यह उस ग्राम
विकास अधिकारी अथवा कार्मिक को अपनी पदिय शक्तियों का दुरूपयोग करते हुये नोटिस
देकर या अनुशासनात्मक कार्यवाही करके मानसिक प्रताड़ना देते है। अभी हाल ही में अखबरों
की सुर्खियां बनी खबर “नोखा पंचायत समिति में बीडीओ और वीडीओ आपस में भीड़े, वीडीओ
हॉस्पिटल में भर्ती” इसका ज्वलंत उदाहरण है। विकास अधिकारी नोखा श्री भोमसिंह इन्दा ने
नोखा की ग्राम पंचायत सुरपुरा में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी श्री रामनिवास भादू को
नोटिस का जवाब देने के बहाने अपने नोखा स्थित पंचायत समिति कार्यालय में उनके
साथ गाली गलौच व मारपीट की ग्राम विकास अधिकारी श्री भादू को इतनी गंभीर चोटें मारी
की वो अभी तक बेहोशी की हालत में बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस घटना
के बाद बेशर्मी की हदें पार करने वाला वाक्या सामने आया है कि उच्चाधिकारियों ने भ्रष्ट
अधिकारियों को संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार के इशारे पर उल्टा बेचारे भ्रष्टाचार के
खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्राम विकास अधिकारी को ही निलंबित कर दिया। जबकि
पंचायत समिति का कार्यालय अध्यक्ष व खण्ड स्तर के वरिष्ठतम अधिकारी होने के नाते
विकास अधिकारी जैसे गरिमायी पद पर बैठे अधिकारी श्री इन्दा द्वारा कारित किये गये उक्त
कृत्य के लिये सर्वप्रथम तो इस विकास अधिकारी के बर्खास्तगी की कार्यवाही सरकार को
करनी चाहिये थी ।
बुलाकर
यही हाल पंचायत समिति पांचू का है वहां पर भी लम्बे समय से कार्यरत
श्री जसवंत सिंह बिश्नोई, विकास अधिकारी के कथित भ्रष्टाचार से पंचायत समिति के अधीन
ग्राम पंचायतों के सरपंच गण व जनप्रतिनिधिगणों सहित आमजन त्रस्त है। उक्त भ्रष्ट विकास
अधिकारी को इसके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार व कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही के चलते
निलंबित भी किया जा चुका है। ब्लॉक पांचू के राजकीय विद्यालय, केड़ली में 3 मासूम
बालिकाओं की जल कुंड की पट्टियां टूट जाने से हुयी मौत भी इस विकास अधिकरी की
कार्य के प्रति घोर लापरवाही का धोतक हैं। चूंकि विद्यालय प्रबंधन ने जर्जर जल कुंड की
जानकारी पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी को दे दी थी परन्तु विकास अधिकारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसको पंचायत समिति पांचू
से कहीं अन्यत्र स्थान्तरण करवाने के लिये बीकानेर की जनता से सड़कों पर आकर प्रर्दशन व
आन्दोलन किया। परन्तु राज्य सरकार इस भ्रष्ट अधिकारी पर इतना मेहरबान है कि इसका
अभी तक स्थानान्तरण नहीं किया है। हम राज्य सरकार को आगाह करते कि हम कम से कम
विधानसभा क्षेत्र नोखा की पंचायती राज संस्थाओं को तो भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने देंगें ।
हम सरकार से मांग करते है कि वो गंभीर रूप से घायल बेहोशी की हालत में अस्पताल में
भर्ती ग्राम विकास अधिकारी श्री रामनिवास भादू का निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले
और विधानसभा क्षेत्र नोखा सहित सम्पूर्ण बीकानेर जिले की पंचायतीराज संस्थाओं में कार्यरत
ग्राम विकास अधिकारियों, कार्मिकों, पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों व आमजन के
आकोश को दृष्टिगत रखते हुये श्री भोमसिंह इन्दा, विकास अधिकारी पंचायत समिति नोखा पर
कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लावे व इसको तत्काल पंचायत समिति नोखा से
हटाकर एपीओ करते हुये इसका मुख्यालय बीकानेर जिले के बहार कहीं अन्यत्र किया जावे
साथ ही श्री जसवंत सिंह बिश्नोई, विकास अधिकारी पंचायत समिति पांचू का स्थानानतरण
कहीं अन्यत्र करवाकर पांचू ब्लॉक के पंचायतराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों व आमजन को
इसके कथित भ्रष्टाचार से निजात दिलवाये अन्यथा बीकानेर जिले में भ्रष्टाचार के विरूद्ध शीघ्र
ही एक बड़ा जन आन्दोलन किया जायेगा और इस आन्दोलन के लिये राज्य की भाजपा
सरकार व जिले में सरकार से संरक्षण प्राप्त उच्चाधिकरी जिम्मेदार होंगें।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button