|

बड़ी खबर: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बेकाबू डंपर और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

​अभी तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई कार स्विफ्ट डिजायर है, जिस पर हरियाणा के नंबर दर्ज हैं। इस कार में पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को गाड़ी से बाहर निकाला है और उन्हें अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और उनके परिजनों को सूचित करने की कोशिश की जा रही है।

​पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button