|

बीकानेर में अपराध बेलगाम, लगातार दूसरी चाकूबाजी से दहशत

बीकानेर। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बार फिर चाकू से हमला किए जाने की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुभाषपुरा निवासी आदिल पुत्र रजाक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में आदिल के शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे घाव आए हैं। गंभीर हालत में उसे देर रात पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि घायल की स्थिति पर डॉक्टरों की लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।गौरतलब है कि दो दिन पहले भी नया शहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआं इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया था, जिसका उपचार भी पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आमजन में भय का माहौल बनता जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button