|

बड़ी खबर:-खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग,टला बड़ा हादसा

THE BIKANER NEWS:-तअहमदाबाद। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद गुजरात टाइटन्स टीम के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेलने के बाद टीम जब होटल लौट रही थी, तभी खिलाड़ियों से भरी टीम बस में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के समय बस में टीम के सभी खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही सभी को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
घटना के बाद खिलाड़ियों को करीब एक घंटे तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर टीम को सुरक्षित होटल पहुंचाया गया। इस घटना से टीम और प्रबंधन में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गौरतलब है कि रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भी गुजरात टीम को मौसम की मार झेलनी पड़ी थी और दूसरे क्वालीफायर के बाद आए तूफान के कारण टीम अहमदाबाद देर से पहुंची थी।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत न होने से टीम प्रबंधन और प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button