|

राजस्थान में मौसम का बड़ा बदलाव, आंधी-बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

जयपुर। भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे राजस्थानवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगामी तीन दिनों तक तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। अलवर, खैरथल-तिजारा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरे। वहीं झुंझुनूं में शाम के समय धूलभरी आंधी चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 29 से 31 मई तक प्रदेश के अधिकांश भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।इन क्षेत्रों में गुरुवार को बदला मौसमअलवर जिले के मुबारिकपुर-पाटा रूपबास, खैरथल-तिजारा के हरसौली, हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी और भादरा, तथा श्रीगंगानगर के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। इससे किसानों और आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 13 शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर और बीकानेर शामिल हैं।विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button