|

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बीकानेर के बैनर तले प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता वार्ता संपन्न हुई।

THE BIKANER NEWS:-प्दिनांक: 19 मई 2026जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बीकानेर के बैनर तले अधीक्षण अभियंता कार्यालय, बीकानेर में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने पर आज निगम प्रशासन एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बीकानेर के प्रतिनिधियों के मध्य सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता वार्ता संपन्न हुई।

वार्ता के दौरान संघ की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। निगम प्रशासन द्वारा दीपावली ओवरटाइम भुगतान आज ही किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त पी.एल. इनकैशमेंट (PL Encashment) एवं यात्रा भत्ता विपत्रों के भुगतान को लेकर भी सकारात्मक सहमति बनी, जिनका भुगतान अतिशीघ्र किए जाने का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया।

संघ की ओर से जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संरक्षक श्री रघुनाथ सिंह सोलंकी,जिला अध्यक्ष श्री संजय देवड़ा, जिला महामंत्री श्री निर्मल कुमार देवड़ा, राजस्थान प्रदेश मंत्री श्री दिलीप व्यास, भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री श्री नवीन स्वामी, डिस्कॉम सह संगठन मंत्री श्री मूलचंद जी गैदर,संगठन मंत्री कैलाश मेघवाल, एवं कार्यालय मंत्री श्री मुकेश मेहरा उपाध्यक्ष संदीप भाटी, उपाध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष मदन सिंह, ब्रिजरत्न देवड़ा, शिव मेघवाल, जितेंद्र राणा, योगेश तवर, योगेश मेघवाल, भवानी शंकर मारू, सिकंदर उस्ता, निर्मल स्वामी,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संघ द्वारा पूर्व में दिनांक 15 मई 2026 को प्रेषक संख्या 21 के माध्यम से निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई थी। प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने के बाद वार्ता सकारात्मक रहने एवं प्रशासन द्वारा मांगों पर सहमति व्यक्त किए जाने के बाद संगठन द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित किया गया है। कर्मचारियों में संगठन की एकजुटता को लेकर उत्साह एवं संतोष का वातावरण है।

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बीकानेर ने स्पष्ट किया है कि संगठन कर्मचारियों एवं श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। संघ की एकजुटता एवं मजबूत पहल के परिणामस्वरूप प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ा। संगठन ने कहा कि यदि भविष्य में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई तो संघ और अधिक मजबूती के साथ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।


Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button